कोरोना के छह मरीज मिले, 13 ठीक हुए
मुजफ्फरनगर। जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना के छह मरीज मिले हैं, जबकि 13 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। आरटीपीसीआर के 1029 सैंपल नेगेटिव आए हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरटीपीसीआर सभी 1029 सैंपल नेगेटिव आए है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में चार और प्राईवेट लैब के दो मरीज मिले हैं। इस तरह जिले में छह मरीज कारोना के मिले हैं। इनमें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के दो, भैंसी में एक, शहर के सुजडू में एक, बुढ़ाना ब्लाक के गांव मिंडकाली में एक, पुरकाजी ब्लाक के गांव भोपुरा में एक केस कोरोना का मिला है। जनपद में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 8596 केस मिल चुके हैं। संक्रमण में आए 8406 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी भी 80 एक्टिव केस है, जिनका उपचार चल रहा है। बीते दस माह में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर 115 लोगों की मौत हो चुकी है।