फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता जन्म, रावण वेदवती संवाद का हुआ मंचन

विज्ञापन
नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में रावण दरबार का मंचन करते कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रामलीलाओं में माता जानकी के जन्म का मंचन हुआ। रावण वेदवती संवाद और रावण को चंद्रहास तलवार भेंट करने की लीला हुई। बारिश के चलते दर्शक कम पहुंच रहे हैं।
टाउन हाल की रामलीला सनातन धर्म सभा भवन में चल रही है। इस रामलीला को बारिश के चलते अंदर ही सम्पन्न कराया जा रहा है। बारिश के चलते रामलीलाओं में दर्शकों की संख्या अभी कम है। सनातन धर्म सभा भवन की रामलीला में सीता जन्म और रावण वेदवती संवाद हुआ। गांधी कॉलोनी रामलीला में जुगल किशोर खत्री उनकी पत्नी, विनोद एवं गोलक धाम समिति के सभी पदाधिकारी गण ने आरती की।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में रावण, कुंभकरण, विभीषण को ब्रह्मा जी से वर प्राप्त हुआ, भगवान शिव द्वारा रावण को चंद्रहास तलवार प्रदान की गई। रावण व वेदवती संवाद हुआ, मेघनाथ द्वारा भगवान इंद्र पर विजय प्राप्त कर उनको बंदी बनाया गया। साधु के रक्त द्वारा उनसे कर वसूला गया। लोगों ने इन सभी दृश्यों को देखा। अंत में राजा जनक का दरबार लगा और वहां अकाल पडऩे की स्थिति में राजा ने सोने के हल से खेतों को जोता, जिसके पश्चात वहां बारिश हुई और अंत में जानकी माता का जन्म हुआ। इसमें रावण का रोल अजय नारंग, कुंभकरण भवानी शंकर, विभीषण अमित तरीका, वेदवती आनंद कोचर, राजा जनक सोनू भाटिया एवं विष्णु भगवान का रोल नितिन अरोरा ने किया।
विज्ञापन

नई मंडी के पटेलनगर में चल रही श्रीराम लीला का शुभारंभ भीमसेन कंसल, अनिल गोयल ने पूजा अर्चना कर किया। वरिष्ठ कलाकार प्रवीण गर्ग की सड़क हादसे में मौत पर सभी दो मिनट का मौन रखा। अनिल ऐरन, सुरेंद्र मंगल, गोपाल चौधरी, विकल्प जैन, जितेंद्र कुच्छल, विनय गुप्ता, सोनू सिंह, अमित भारद्वाज, विकास, संजय शर्मा, धर्मेंद्र पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें