फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की सफलता के लिए किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित रालोद नेताओं ने रविवार को होने वाली गठवाला खाप की पंचायत की सफलता के लिए खाप के गांवों में जनसंपर्क किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि भाजपा के कुछ नेता विकास कार्य नहीं होने दे रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर गठवाला खाप की पंचायत में विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

बुढ़ाना ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के पुत्र विनोद मलिक ने भाजपा नेताओं पर विकास कार्यों में अड़चन पैदा करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि भाजपा के मंत्री विकास कार्य नहीं होने दे रहे है। इसी समस्या को लेकर 25 सितंबर रविवार को फुगाना थाने के सामने गठवाला खाप की पंचायत का आयोजन होगा। पंचायत की सफलता के लिए रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांव खेड़ीगनी, कुरावा, करौदा महाजन, खेड़ामस्तान, गढ़मलपुर सागड़ी, खरड़, फुगाना, डूंगर व सरनावली में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों को समस्या से अवगत कराया। रालोद नेताओं ने ग्रामीणों से पंचायत में पहुंचने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान किशन, नरेंद्र, मुकेश, पूर्व प्रधान थाम सिंह, सुरेंद्र सहरावत, संदीप, संयम, नियम, व बाल किशोर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें