त्योहार पर बहनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा
जानसठ। रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनें बसों में सफर करके भाइयों के घर पहुंचीं। बहनों ने त्योहार पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
रक्षाबंधन के पर्व पर सोमवार की सुबह बाजारों में महिलाएं, युवतियां अपने भाइयों के लिए राखियां और मिठाइयां खरीदने पहुंचीं। खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़भाड़ रही। हालांकि बाजारों में महिलाओं ने खरीदारी को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया। दुकानदारों ने मास्क लगाकर ग्राहकों को सामान बेचा। ग्राहकों से मास्क लगाने की अपील करते रहे। सीओ शकील अहमद ने त्योहार को लेकर पुलिस बल के साथ गश्त किया।