छह बंदी सहित 12 संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। सोमवार को भी कोरोना पॉजिटिव लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। कवाल की अस्थाई जेल के छह बंदी समेत 12 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं, जबकि 25 मरीजों को ठीक होने पर कोविड अस्पताल से घर भेजा गया है। अब जिले में एक्टिव केस 188 हो गए हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 25 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल से घर भेजा गया है। 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें छह कवाल की अस्थाई जेल के बंदी है। इसके अलावा खतौली के गांव बिहारीपुर में एक, खतौली के दयालपुरम में एक, शाहपुर में एक, शहर की सिद्धार्थ कालोनी में दो, अंबा बिहार में एक मरीज मिला है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीएम ने बताया कि अब तक कोरोना संक्रमण के 872 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 665 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी भी 188 मरीज एक्टिव है, जिनका उपचार किया जा रहा है।