फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) - दिल्ली-दून हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बहन-भाई की मौत

Fri, 01 Dec 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक  कुलदीप उर्फ जीवन। फाइल फोटो
विज्ञापन
- घासीपुरा कट पर हुआ हादसा, गलत दिशा से आए ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन

- गुस्साए ग्रामीणों ने तीन घंटे जाम रखा हाईवे, वाहनों की लग गई कतार
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे के घासीपुरा कट पर गलत दिशा से आए अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार बहन-भाई को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और गांव में फ्लाईओवर बनवाने की मांग करते हुए तीन घंटे तक हाईवे जाम लगाए रखा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
मंसूरपुर क्षेत्र के घासीपुरा गांव निवासी जीवन उर्फ कुलदीप (19) अपनी बहन दीपा (25) को बाइक पर मेरठ से दवा दिलाकर लौटते वक्त दिल्ली-देहरादून हाईवे के घासीपुरा कट पर खड़े थे। इस दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से गलत दिशा से आ रहे 22 टायरा अनियंत्रित ट्रक ने भाई-बहन को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। गांव के सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता और गांव में फ्लाईओवर की मांग रखी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव और सीओ डॉ. रवि शंकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हर संभव सहायता की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। मृतकों के पिता नरेश कुमार ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


दस दिन पहले ही दीपा ने बेटी को दिया जन्म
मृतक दीपा का विवाह एक साल पहले नई दिल्ली में हुआ था। पिछले कुछ दिनों से वह मायके में ही रह रही थी। दस दिन पहले ही उसने मायके में बेटी को जन्म दिया था। बृहस्पतिवार को तबीयत खराब होने पर वह बेटी को घर छोड़कर भाई के साथ दवा लेने गई थी, लेकिन इसी दौरान हादसा हो गया।

मृतक  कुलदीप उर्फ जीवन। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें