फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे समेत अन्य सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
देवबंद के मेन बाजार में लॉकडाउन के चलते पसरा सन्नाटा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। वीकेंड लाकडाउन के पहले दिन शनिवार को मेडिकल स्टोर समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर बाजार पूर्णतय बंद रहे। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे समेत अन्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर दौड़ते दिखाई पड़े।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार में आरंभ किए दो दिवसीय वीकेंड लाकडाउन में नगर के प्रमुख बाजार बंद रहे। लॉक डाउन में मेडिकल स्टोर समेत जिन आवश्यक वस्तुओं की बिक्री के लिए दुकानें खोलने की अनुमति थी वह दिनभर खुली रही। जबकि फल और सब्जी वाले बाजारों में जाने की बजाए गली मोहल्लों में जाकर अपना सामान बेचते दिखाई दिए। पुलिस ने मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया। हाईवे समेत अन्य चौक चौराहों पर पुलिस ने बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले करीब 50 लोगों के चालान काटे।
सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि अधिकांश लोगों ने घरों में रहकर लाकडाउन का पालन किया। कुछ लोग बिना वजह घर से बाहर भी निकल आए। पुलिस ने चेकिंग दौरान करीब 50 ऐसे लोगों के प्रति व्यक्ति एक हजार के हिसाब से चालान काटकर जुर्माना वसूला। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा पकड़े जाने पर 10 गुना जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं, तलहेड़ी बुजुर्ग में भी लाकडाउन का असर देखने को मिला। यहां के बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। देहात क्षेत्र में लाकडाउन का खास असर देखने को नहीं मिला। अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

लॉकडाउन के चलते तलहेडी बुजुर्ग में भी हाईवे पर दिनभर पसरा रहा सन्नाटा- फोटो : DEVBAND

लॉकडाउन के कारण देवबंद के मंगलौर बस स्टैंड पर खाली खड़ी बसे- फोटो : DEVBAND

लॉकडाउन के चलते हाईवे पर इक्का दुक्का वाहन चलते नजर आए- फोटो : DEVBAND

देवबंद में वीकेंड लॉकडाउन के पहले दिन सुनसान पड़ा सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें