फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन बाजारों में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन बाजारों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू के लगातार दूसरे दिन रविवार को भी शहर क्षेत्र के सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। शहर के सभी प्रमुख मार्गों व चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा, जिसे केवल कुछ राहगीर व वाहन ही तोड़ते नजर आए। लगातार दूसरे दिन सड़कों पर वाहनों के साथ ही ई-रिक्शाओं की भी सामान्य आवाजाही रही।
जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते लागू दो दिनी कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी शहर के व्यापारियों ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए पूरी तरह बाजार बंद रखे। हालांकि रविवार सुबह शहर के ईदगाह के सामने व नदी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में लगने वाली थोक सब्जी मंडियों में खरीद-फरोख्त की गई, लेकिन बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इसके साथ ही गली-मोहल्लों में भी दुकानें बंद रखते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में प्रशासन का साथ दिया गया। केवल शहर में मेडिकल स्टोर व जरूरी सामान की दुकानें ही खुली रहीं। रविवार को अवकाश होने के कारण शहर के सभी निजी क्लीनिक भी सुबह से ही बंद रहे। वहीं, सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह सामान्य रही। शहर में राहगीर व वाहन बखूबी चलते रहे, यहां तक कि रविवार को सड़कों पर बड़ी तादाद में ई-रिक्शाएं भी दौड़ती नजर आईं।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में पुलिस, सूने रहे चौराहे
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के सोमवार को होने वाले मतदान के चलते शनिवार को ही मेरठ व शामली जनपद के लिए रवाना हो चुकी है। इसके चलते शहर के सभी प्रमुख चौराहे पूरी तरह सूने पड़े रहे। केवल होमगार्ड ही इक्का-दुक्का चौराहों पर व्यवस्था बनाते नजर आए। इसके अलावा, सुजड़ू गेट-वे चौकी पर सिविल लाइंस थाना पुलिस चाक-चौबंद रहते हुए आवाजाही कर रहे लोगों से पूछताछ करती नजर आई।
शराब की दुकानों पर लगी रही भीड़
मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू के लगातार दूसरे दिन भी जनपद में शराब की सभी दुकानें सुबह निर्धारित समय से ही खुली रहीं। हालांकि सभी शराब कैंटीन पूरी तरह से बंद रखी गईं, लेकिन शहर में मौजूद सभी शराब व बीयर की दुकानें दिनभर गुलजार रहीं।
विज्ञापन

केवल दवा की दुकानें खुली रही
(फोटो समाचार)
खतौली। कोरोना कर्फ्यू के लगातार दूसरे दिन भी कस्बे में सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। केवल कस्बे में स्थित मेडिकल स्टोर व शराब की दुकानें ही खुली रहीं, लेकिन निजी क्लीनिकों के गेट बंद रहे। कस्बे के जीटी रोड, जानसठ रोड, बिद्दीवाड़ा, बड़ा बाजार, होली चौक, सैनी नगर, अशोका मार्केट, पीठ रोड, बुढ़ाना रोड और रेलवे रोड के बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर केवल रोडवेज बसों के साथ ही अन्य वाहन व राहगीर नजर आते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें