फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली रवाना हुए

विज्ञापन
किसान अंदोलन में शामिल होने के रवाना होते गुरु सिंह सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली रवाना हुए सिख
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन में सहयोग के लिए गुरु सिंह सभा आगे आई है। जनपद से बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग आंदोलन में सहयोग के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में किसान आंदोलन लगातार जारी है। इसमें पंजाब ,हरियाणा ,यूपी सभी जगह से किसान शामिल हैं। श्री गुरुसिंह सभा ने आंदोलन की कामयाबी के लिए अरदास की और एक बस व पांच कारों द्वारा संगतों को दिल्ली के लिए कूच किया, जहां पर ये लोग अरदास में भाग लेंगे। श्रीगुरु सिंह सभा के सेक्रेट्री सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी व सरदार जगप्रीत सिंह टिंकल, सरदार प्रभु दयाल सिंह, बॉबी ग्रोवर, सरदार हरजीत सिंह गोराया, इंदर झाब, सरदार मोहन सिंह, सरदार तेजपाल सिंह आदि को सुबह साढे़ आठ बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गांधी कॉलोनी से ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह जी ने अरदास करके निशान साहिब दिखाकर रवाना किया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान व सेक्रेट्री ने आई हुई संगतों का धन्यवाद करा कि ऐसी कड़कड़ाती ठंड में भी किसानों के प्रति एकता दिखाने के लिए अधिक से अधिक संगत इकट्ठी हुई व दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें