फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरपुर के प्रेमी युगल के आत्महत्या करने के मामले में हंगामा

Fri, 07 Sep 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जहर खाकर आत्महत्या करने वाले सिकंदरपुर के प्रेमी युगल प्रकरण में बृहस्पतिवार को शव पहुंचने के बाद प्रेमी के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। युवक की मौत पिटाई से होने का आरोप लगाते हुए शव को एंबुलेंस से उतारने से इंकार कर दिया गया। काफी देर हंगामे के बाद एसओ ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत किया। उधर, प्रेमिका के शव को परिजनों ने सीधे शुक्रताल ले जाकर वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी युवती का प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक आबिद के साथ 30 अगस्त को फरार हो गई थी। तीन दिन पूर्व युवती के परिजनों को प्रेमी युगल के इलाहाबाद होने की जानकारी मिली, जिस पर वे थाने के एसआई यूनुस खान व सिपाही प्रदीप कसाना के साथ उन्हें लाने के लिए इलाहाबाद चले गए थे। वहां से दोनों को लेकर लौटते समय प्रेमी युगल ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में ही बाथरूम पहुंचकर जहर खा लिया था, जिनकी रीजेंसी हॉस्पिटल में मौत हो गई थी।

कानपुर में ही दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को उनके शव एंबुलेंस से जनपद में लाए गए। यहां लाने के बाद पुलिस ने ऐहतियातन खतौली में उनके शवों को परिजनों के हवाले कर दिया, जहां से युवती के परिजन शव लेकर सीधे शुक्रताल चले गए, जहां उसका गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, प्रेमी आबिद के परिजन उसका शव लेकर गांव चले गए, जहां उसके परिजनों ने उसकी पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने एंबुलेंस से आबिद का शव उतारने से भी इंकार कर दिया। सूचना पर रामराज, जानसठ व ककरौली थाना पुलिस के साथ ही पीएसी को भी गांव में भेज दिया गया, जहां काफी देर बाद एसओ मनोज चौधरी ने आबिद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि उसके शव पर चोट का किसी तरह का कोई निशान नहीं पाया गया है। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार परिजन शांत हुए, जिसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें