शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ में नोडल अधिकारी इंद्रमणी त्रिपाठी स्वामी ओमानंद महाराज से आर्शीवाद प्र?
- फोटो : KHATAULI
शुकतीर्थ सनातन संस्कृति का मुख्य केंद्र : डॉ इंद्रमणि
मोरना। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि शुकतीर्थ सनातन संस्कृति का केंद्र है। भागवत कथा का प्रशिक्षण लेकर विद्यार्थी देश-विदेश में संस्कृति का प्रचार-प्रसार करें।
शुकतीर्थ स्थित भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में पधारे जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याण देव के समाधि मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अक्षय वट के दर्शन कर शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद के दौरान शुकतीर्थ के विकास कार्यों तथा शिक्षण संस्थाओं के संचालन के संदर्भ में बातचीत की। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि शुकतीर्थ भारत की सनातन धरोहर है। श्रीमद्भागवत कथा की उद्गम स्थली है। विद्यार्थियों को भागवत के ज्ञान का विधिवत प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि देश में संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। ग्रामीण शिक्षा के उत्थान में स्वामी कल्याण देव की सेवा अमूल्य है। इस दौरान एसजीपीजीआई लखनऊ के डॉ. संदीप खुबा, एआर कोआपरेटिव योगेंद्र कुमार, अक्षय वर्मा, रमेश मलिक, ज्योतिषाचार्य राम स्नेही, कथा व्यास आशीष माधव शास्त्री, राजू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।