खतौली जैनमंदिर में उपस्थित श्रद्धालुगण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। श्री दिगम्बर जैन मंदिर पिसनोपाड़ा खतौली में 28 मई से 4 जून तक श्रुत पंचमी महोत्सव के अवसर पर श्रुतसप्ताह मनाया जाएगा तथा साथ ही द्रव्य संग्रह शिविर और जैन बालसंस्कार शिविर का आयोजन करते हुए दोनों शिविर का उद्घाटन किया गया। द्रव्य संग्रह शिविर का उद्घाटन अशोक जैन तथा राजीव जैन ने किया। जैन बाल संस्कार शिविर का उद्घाटन योगेश जैन, सुनील कुमार, अनिल कुमार जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी ने जिनवाणी मां की पूजन की और तत्पश्चात लोनी से पधारे आध्यात्मिक विद्वान राकेश शास्त्री द्वारा मांगलिक उद्बोधन किया गया।
ज्ञातव्य है कि इस शिविर में 300 से अधिक साधर्मी जन और 200 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं। 4 जून को शिविर समापन के साथ-साथ श्रुत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा और नगर में पालकी यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में राजकुमार जैन, राहुल जैन, गौरव जैन, हितेश जैन, अंकित जैन, रजनी जैन, शैलबाला जैन, ऋतु जैन, मुकेश जैन, मनोज कुमार जैन, आरती, अरुण कुमार, सुशील कुमार जैन, नीरज जैन प्रवक्ता, मदन जैन, संजय जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कलपेंद्र कुमार जैन ने किया।