भौरा कलां में राममंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करने हेतु संकल्प रैली निकालते कार्यकर्ता।।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी/भौराकलां। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह का अभियान शुरू कर दिया गया। युवा वर्ग के साथ ही अभियान से जुड़े लोगों ने रविवार को घर-घर जाकर लोगों से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने की अपील करते हुए धन संग्रह किया।
पुरकाजी में रविवार को बजरंग दल, विहिप, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के खादर रोड़, सेठपुरा, हाईवे और मेन बाजार में लोगों को कूपन व रसीद बुक देकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया। अभियान प्रमुख निर्दोष जैन व सुमित जैन ने बताया कि पिछले तीन दिन में ही करीब डेढ़ लाख रुपये की निधि संकलित की जा चुकी है। जिला संयोजक पीयूष राणा, विपिन वर्मा, भारत भूषण खुल्लर, वीरेंद्र सिंह, संदीप गोयल, ब्रजकिशोर गुप्ता, दीपक कौशिक, अनूप गोयल, मनीष गोयल और सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे।
भौराकलां क्षेत्र के कस्बा सिसौली में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करने के लिए संकल्प रैली निकाली गई। कस्बे के मेन मार्केट, मोहल्ला लेपरान और चौधरान होते हुए नई आबादी में संकल्प रैली का समापन किया गया। श्रीराम मंदिर निर्माण का संकल्प लेते हुए मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह भी किया गया। पवन सिंघल, सुरेशचंद सिंघल, मुकुल मित्तल, बालेश्वर, विपिन और योगेश आदि का सहयोग रहा।