मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में वीक कलर्स 2015 के छठे दिन गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फैशन स्पलेश का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएस यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी आरपी सिंह रहे। छात्रा अल्पना के कथक और विशाखा की मधुर आवाज ने दर्शकों का मनमोह लिया।
कार्यक्रम गणेश वंदना से छात्रा दीपिका ने किया। अंकित, नितिन, रोहित, विकास, सिद्धार्थ, अक्षय ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। फैशन स्पलेश का पहला राउंड किड्स ब्वायज थीम पर आधारित रहा। नन्हें मुन्ने बच्चों ने डिजाइनर द्वारा तैयार किए अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे परिधानों को पहनकर रैम्प वॉक किया। प्रथम पुरस्कार वर्षा, द्वितीय पलक और तृतीय नूतन को मिला। दूसरा राउंड रवायत रहा। मॉडल्स ने डिजाइनरों द्वारा अपनी रचनात्मक शैली से तैयार मनमोहक पोशाक पहनकर लोगों के सामने कला कौशल पेश किया।
तीसरे राउंड की थीम इजिप्ट रही। जिसमें होमसाइंस विभाग की टेक्सटाइल्स की डिजाइनर्स ने इजिप्ट राउंड में भारतीय संस्कृति की सादगी और इजिप्ट शैली का आकर्षक मिश्रण देखने को मिला। डिजाइनर में तुआ, सखाबीर, नीलम, मॉडल्स में शैली, बुसरा, इकरा को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार मिला।
नुपुर को प्रथम, तानिया को द्वितीय, सीमा और गरिमा को तृतीय पुरस्कार मिला। महिला माडल्स में प्रीति, अभिलाषा, भावना को, पुरुष मॉडल्स में अभिषेक, आर्यन, रोहित को क्रमश: स्थान मिला। समारोह में पूर्व चेयरमैन कपिलदेव अग्रवाल, देवराज पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या डॉ लक्ष्मी, विपुल भटनागर, कुशपुरी, एनजी मजूमदार, बीके त्यागी, प्रेरणा मित्तल, डीएस रावत , डॉ. एमएस तोमर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।