फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने चीन के सामान की होली जलाई

विज्ञापन
बुढ़ाना में कस्बे के छोटे बाजार में चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर सामान की होली जलाते दुकानदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दुकानदारों ने चीन के सामान की होली जलाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। लद्दाख की गलवां घाटी में चीन की हरकत से कस्बे से लेकर देहात तक चीन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। कस्बे के कई दुकानदारों ने बाजार में चीन के सामान की होली जलाई और नारेबाजी की। दुकानदारों ने सरकार से चीन से आने वाले सामान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के छोटा बाजार के तिराहे पर गोयल गारमेंटस के सामने बृहस्पतिवार को दुकानदार एकत्र हुए। उन्होंने अपनी दुकानों में रखे चीन का सामान बीच सड़क पर डाल दिया और नारेबाजी करते हुए आग लगा दी। कपड़ा व्यापारी सुनील भूटानी ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर भारत बंद का आह्वान करने वाले राजनैतिक दल अब कहा चले गए हैं। इतनी बड़ी घटना के बाद राजनैतिक दल अब भारत बंद का आह्वान क्यों नहीं करते। सतीश उर्फ राजू गोयल ने कहा कि रेडिमेंड गारमेंटस से लेकर सौंदर्य प्रसाधन सहित दैनिक उपयोग में आने वाली सभी वस्तुओं पर चीन ने कब्जा किया हुआ है। आयात पर प्रतिबंध लगने से चीन की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो जाएगी। व्यापारियों ने कहा कि वे चीन के सामान का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। मौके पर सोनू वर्मा, अजय गोयल, सतीश गोयल, मनीष संगल, आकाश गोयल, शशांक गोयल, प्रमोद कुमार, मदन सैनी, अजय व श्रीपाल ऐरन सहित कई दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें