फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद की

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद की
विज्ञापन

मंसूरपुर। कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते मंसूरपुर के दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद किए।
मंगलवार सुबह से ही कुछ दुकानदारों तथा व्यापारियों ने अपनी दुकानें तथा प्रतिष्ठान बंद रखे। फिर व्यापारियों ने सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर पूरे बाजार के दुकानदारों से दुकान बंद रखने की अपील की। अधिकतर दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद कर दी। मंसूरपुर पुलिस ने भी बाजार में घूम घूम कर दुकानदारों से शासन प्रशासन के आदेश पर दुकान बंद करने तथा कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए भीड़ इकट्ठा न करें तथा घरों में रहने की अपील की।
मंसूरपुर में आज नहीं लगेगा पैंठ
मंसूरपुर में सप्ताह में बुधवार एवं शनिवार को लगने वाला सब्जी एवं अन्य सामानों का पैठ बाजार बुधवार को लॉकडाउन लागू होने के कारण नहीं लगेगा। थाना प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि अगले आदेशों तक सप्ताह में किसी भी दिन पैंठ नहीं लगेगा। प्रशासन किसी भी हालत में एक जगह भीड़ इकट्ठा नहीं होने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाइयां, सैनिटाइजर, मास्क वितरित किए
सिखेड़ा। कोरोना वायरस से ग्रामीणों को बचाने के लिए सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों ने गांव में गरीब लोगों को दवाईयां, सैनिटाइजर और मास्क देकर घर में रहने की अपील की है। मंगलवार सुबह गांव भिक्की में समाजसेवी नजर मोहम्मद उर्फ नजरु मियां ने कोरोना को हराने के लिए घर पर ही रहने की अपील करते हुए बुखार की दवाई का विवरण किया। उधर, गांव निराना में सामाजिक संस्था निरामय जन संस्थान की ओर से गांव के गरीब परिवारों को सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया और कई बार हाथ धोने की अपील के साथ निरामय जन संस्थान ने ग्रामीणों को घर घर में मुफ्त मास्क और सैनिटाइजर देकर उनका प्रयोग करने की सलाह दी। निरामय जन संस्थान अध्यक्ष प्रवेश पाल ने बताया कि कुछ गरीब परिवारों को मास्क और सैनिटाइजर देकर उनका प्रयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें