फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने हनुमानपुरी से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 31 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 18 अक्तूबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने हनुमानपुरी में कार्रवाई की। इस दौरान बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने के आरोप में हर्ष गर्ग निवासी हनुमानपुरी, रामलीला टिल्ला को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 31 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें