अहमदाबाद में प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शूटरों का शानदार प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर)। अहमदाबाद में आयोजित प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के शूटरों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जहां खिलाड़ी ने जहां रजत पदक जीता वहीं, 23 खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है।
प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के शूटर विशाल चौधरी ने शानदार निशानेबाजी करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा प्रतिभाग करने वाले अन्य 22 खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। शूटिंग रेंज के चेयरमैन पद्म मलिक ने बताया कि विशाल चौधरी, लक्ष्य सिंघल, प्रवीण, वसुंध, अंशुल, सिद्धार्थ राणा, प्रीतम यादव, प्रियांक, गुरमीत सिंह, शिवी त्यागी, सोनिया, नंदिनी, वैष्णवी, आदिल, शिवानी शर्मा, निशांत मलिक, वंश त्यागी, सूर्यकांत, संजीव, मुजम्मिल और सानिध्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल क्वालीफाई किया है। सभी खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। बृहस्पतिवार को वेद विहार कालोनी में कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। कोच आकाश तोमर ने कहा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत के साथ नेशनल मैच की तैयारी में जुट गए है।