फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी के शूटरों ने साधे पदकों पर निशाने

विज्ञापन
एसडी डिग्री कालेज में शूटिगं प्रतियोगिता में विजेता खिलडियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
एसडी के शूटरों ने साधे अचूक निशाने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में शूटिंग प्रतियोगिता में जीत कर आए शूटरों को सम्मानित किया गया।
कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ एसएन सिंह ने बताया कि चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन तीन से चार अक्तूबर तक पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय बागपत में हुआ। प्रतियोगिता में एसडी डिग्री कॉलेज के शूटरों का दबदबा रहा। रमान्य तोमर ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण, प्राशुल शर्मा ने 50 मीटर .22 पिस्टल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में हिमांशी कश्यप ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत और 25 मीटर .22 पिस्टल में कांस्य पदक जीता। कॉलेज आने पर शूटरों को अखिलेश दत्त, प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय और डा एसएन सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस प्रदर्शन के आधार पर सभी खिलाड़ियों का चयन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीम में हो गया है। ये सभी खिलाड़ी अंतरविश्वविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने को 21 अक्तूबर को एमआर विश्व विद्यालय फरीदाबाद जाएंगे। इस दौरान डॉ कुलदीप मलिक, डॉ नागेन्द्र, आकाश शुक्ला, संजीव यादव, चंद्रमनी, मनजीत, रवि कुमार, अरुण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने जीते गोल्ड व कांस्य पदक
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस लाइन में तैनात दो महिला कांस्टेबल कुसुम व नीलू ने मुरादाबाद में हुई 37 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड मेडल व दो कांस्य पदक जीते। पदक जीतकर लौटी दोनों महिला पुलिसकर्मियों को बुधवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस ऑफिस में शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य के लिए अच्छी सफलताएं हासिल करने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी ने दोनों महिला खिलाड़ियों को विभाग की ओर से अच्छी क्वालिटी की बैडमिंटन किट, रैकेट आदि सामान देने की भी घोषणा की। आरआई पुलिस लाइन अब्दुल रईस खान ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को भविष्य में ओर भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें