फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जनपदों के शूटरों ने लहराया परचम

विज्ञापन
बलदेव सिंह शूटिंग रेंज में अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में निशाने साधते बरेली व देहरादून के शूटर - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। वृंदावन सिटी स्थित बलदेव सिंह शूटिंग रेंज में चल रही द्वितीय अंतर राज्यीय शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन बरेली व देहरादून, मुरादाबाद व देवबंद तथा मुजफ्फरनगर व खुर्जा के शूटरों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला मुकाबला बरेली व देहरादून के बीच हुआ। जिसमें देहरादून के शूटर राजेश जोशी ने स्वर्ण पदक व अंजली जोशी ने कांस्य पदक झटका। इसी तरह बरेली के संजय शर्मा ने स्वर्ण पदक और सोनम सैनी ने रजत पदक जीतकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। दूसरा मुकाबला मुरादाबाद व एसबीएस देवबंद के बीच हुआ। इसमें मुरादाबाद के विशाल गोयल, प्रिती आर्य, प्रांजल जोशी, अक्षत गर्ग, विनित चौधरी के क्वालीफाइ कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। जबकि खुर्जा व मुजफ्फरनगर के बीच हुए मुकाबले में मुजफ्फरनगर के रूद्राक्ष, अक्षत, प्रांजल, हिमानी तथा खुर्जा की पूनम चौधरी, विनित बेनिवाल, प्रांजल शर्मा, अक्षित लांबा ने भी सटीक निशाने साधते हुए सेमीफाइनल में स्थान बनाया। रेंज के संचालक पदम सिंह मलिक ने बताया कि शनिवार को हरियाणा और दिल्ली के शूटरों के बीच कांटे का मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि बरेली व देहरादून के शूटरों को छोड़कर अन्य सभी टीमों के विजयी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें