मौलाना नदीमुल वाजदी की पुस्तकों का विमोचन करते उलमा
- फोटो : DEVBAND
मौलाना नदीमुल वाजदी की लिखित पुस्तकों का विमोचन
देवबंद। प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान मौलाना नदीमुल वाजदी द्वारा लिखित चार नई पुस्तकों का शुक्रवार को उलमा के हाथों विमोचन हुआ। इस दौरान उन्होंने मौलाना वाजदी के लेखन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
दारुल उलूम चौक स्थित वाजदी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ उर्दू लेखक मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि मौलाना नदीमुल वाजदी ने समय समय पर लेखन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यूपी राब्ता कमेटी के सचिव डा. उबैद इकबाल आसिम ने कहा कि मौलाना नदीमुल वाजदी मजहब व समाज पर गहरी नजर रखते हैं। वर्तमान उर्दू लेखकों में उन्हें महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। वाजदी की पुस्तक इंसानी मसाइल इस्लामी तनाजुर में, लहू पुकारेगा आस्तीं का, निगारी शात व कुरआन-ए-करीम के वाकियात का विमोचन किया। अध्यक्षता मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर व संचालन डा. नौमान दानिश ने किया। इसमें सुहैल सिद्दीकी, रिजवान सलमानी, अब्दुर्रहीम, हाफिज आलिम आदि मौजूद रहे।