बुढ़ाना में अंतर्राष्ट्रीय जाट महासभा सम्मेलन में निशानेबाज सांवरिया मलिक को सम्मानित करते अत?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। राजस्थान के जनपद झुंझुनू के गांव अमीरी खुर्द गांव में हुए अंतरराष्ट्रीय जाट महासभा सम्मेलन में मलिक शूटिंग रेंज बुढ़ाना के निशानेबाज सांवरिया मलिक को सम्मानित किया गया।
मलिक शूटिंग रेंज बुढ़ाना का निशानेबाज सांवरिया मलिक तहसील क्षेत्र के गांव गोयला का रहने वाला है। वह रेवले विभाग में जयपुर में सेवारत हैं। राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जाट महासभा में सांवरिया मलिक को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मलिक शूटिंग रेंज के कोच मोनू मलिक ने बताया कि उसकी रेंज का निशानेबाज पांच प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। राजस्थान में सम्मान मिलने से शूटिंग रेंज व गांव गोयला में खुशी की लहर है।