रोहाना शुगर मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ में शामिल अधिकारी और किसान्।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोहाना/मुजफ्फरनगर। रोहाना कलां चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ के साथ ही जिले की समस्त चीनी मिलों में पेराई प्रारंभ हो गई है।
गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ पर शिव नारायण शास्त्री ने पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ संपन कराया। गन्ना यार्ड में नारियल फोड़ कर पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल और प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने मिल की क्रेन का बटन दबाकर पेराई शुरू कराई। किसानों और मिल प्रशासन ने संयुक्त रूप से क्रेन में गन्ना डाला। इस मौके पर चौकी प्रभारी संजय त्यागी ने प्रथम बैल गाड़ी के किसान दिनेश बहेड़ी, द्वितीय ट्राली के किसान निशांत त्यागी को तिलक लगाकर मिल की ओर से पुरस्कार दिया। जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, पूर्व चेयरमैन चंद्र शेखर, पूर्व चेयर मेन सतीश बहेड़ी, गन्ना समिति के अध्यक्ष के पति प्रवीण, प्रधान अजय मलीरा आदि मौजूद रहे।