फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूलने का आरोप, शिव सेना ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। निजी स्कूलों के संचालकों पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाया गया। शिव सेना ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एसडीएम राहुल देव भट्ट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शिव सेना कार्यकर्ता प्रकाश चौक पर संगठन के कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम को जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने बताया कि निजी स्कूलों के संचालकों की मनमानी पर रोक लगाई जानी चाहिए।
स्कूल संचालक अभिभावकों से अत्यधिक फीस, महंगी किताबें और ड्रेस के नाम पर मनमाना पैसा वसूल रहे है। अभिभावकों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।


पब्लिकेशन कंपनियों से निजी स्कूल संचालक कमीशन लेकर कोर्स लगवाते है। छोटी कक्षाओं का कोर्स भी पांच हजार रुपये से कम नही आ रहा है। निजी स्कूलों की फीस प्रत्येक कक्षा के अनुसार निर्धारित की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रमोद अग्रवाल, जतिन वशिष्ठ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें