फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार को हिंदू विरोधी बताया

Tue, 14 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जुलूस निकालते शिव‌ सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सपा सरकार को हिंदू विरोधी बताते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। 
विज्ञापन


प्रदेश उपप्रमुख ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ललित ने कहा कि सपा सरकार विश्वास खो चुकी है। सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों केे कारण हिंदू पलायन कर रहे हैं।

बेबस लोग अपनी संपत्ति को कम दामों में बेचकर अन्यत्र स्थानों पर जा रहे हैं। अखलाक के घर से मिला मांस गाय का था, यह सिद्ध हो चुका है, इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मथुरा प्रकरण में भी सरकार विफल साबित हुई।
विज्ञापन


जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार ने कहा कि सपा सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस दौरान डॉ. योगेंद्र शर्मा, देवेंद्र चौहान, राजेश शर्मा, चेतनदेव आर्य, सहेंद्र कश्यप, सुरेश प्रजापति, अरविंद, सुनील त्यागी, देवराज प्रधान, अर्जुन, जितेंद्र गोस्वामी, बाबूराम, सूरज, ब्रजपाल, अजय विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, उज्ज्वल, मीनू बंसल, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें