फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियां शुरू होते ही बाजारों में आई चकम

विज्ञापन
भोपा रोड पर शादी में चढत के दौरान लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। देवोत्थान एकादशी से शादियां शुरू हो गई हैं। जिससे बाजारों में भी भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को बाजारों में भीड़ के कारण जाम की स्थिति रही। शादियों के चलते पहले दिन शहर की सभी धर्मशाला और बैंक्वेट हॉल बुक रहे।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी से प्रतिवर्ष शादियां शुरू हो जाती है। इस बार भी पहले ही दिन बड़ी संख्या में शादियां हुई। विवाह का सीजन शुरू होते ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। शहर की व्यस्तम मार्केट में आम आदमी का निकलना भी मुश्किल रहा। भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट, शिवचौक, सदर बाजार, नईमंडी की चौड़ी गली, गांधी कालोनी आदि में काफी भीड़ रही। बाजारों में खरीदारी के चलते शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति रही। लोग शादी की तैयारी में जुटे नजर आए। रेडीमेड कपड़ों और जूतों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। शादियों को चलते शहर की अधिकतम धर्मशालाएं और बैंक्वेट हॉल पहले दिन ही फुल नजर आए। शहर में प्रत्येक मौहल्ले में कहीं न कहीं लोग शादी में झूमते नजर आए। देर रात तक बैंड बाजों की आवाज गूंजती रही। शहर के 65 बैंक्वेट हाल और 37 धर्मशालाएं बुक रहीं।
---------
वरमाला की रही डिमांड
मुजफ्फरनगर। शादी विवाह शुरू होते ही फूलों की दाम भी बढ़ गए हैं। सपना फूल भंडार के मालिक शीतांशु ने बताया कि गुलाब और रजनीगंधा के फूलों से बनी वरमाला 400 रुपये लेकर 500 हजार तक की है। नेट पर देख कर कोलकाता से मंगाई जाने वाली वरमाला की कीमत 15 हजार रुपये है। फूल विक्रेता दीपक, कमल, चमन और फाजिल ने बताया कि गुलाब के दाम डेढ़ से सौ 250 रुपये और रजनगंधा के दाम 200 से 400 रुपये प्रति किलो हो गए है। गेंदा के दाम नहीं बढ़े हैं। फिर भी वरमालाएं अच्छी बिकी हैं।
विज्ञापन

----
बैंडबाजे भी रहे फुल, घोड़ा बुग्गी कम पड़ी
मुजफ्फरनगर। शादी का सीजन शुरू होने ही बैंडबाजों वालों को भी काम मिलने लगा है। शहर में मौजूद 29 बैंडबाजे शुक्रवार को बुक रहे। 11 और 21 लोगों के बैंड की डिमांड रही, सभी ने दो शादी बुक कर रखी थी। सुरेश बैंड के मैनेजर महबूब ने बताया कि अभी तक शोभा यात्राओं में बैंड बजाया जा रहा था। अब शादी शुरू होने से काम मिला है। शुक्रवार रात को भी दो शादी बुक है। उधर, घोड़ा बुग्गी कम होने के कारण उनकी भी डिमांड काफी रही। पांच हजार से लेकर 11 हजार तक की घोड़ा बुग्गी बुक हुई। घोड़ा बुग्गी मालिक फिरोज ने बताया कि इस दौर में घोड़े पालना कठिन काम है। अब काम मिला है।

भोपा रोड पर शादी में चढत के दौरान लगा जाम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा रोड पर शादी के लिए सजा बैकेट हाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें