श्रीराम कालेज में आयोजित दौड में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज की एथलेटिक्स मीट में 100 मीटर दौड़ में शिखा और अर्जुन, तीन हजार मीटर में अर्पिता और अर्पित तथा शॉटपुट (गोला फेंक) में सत्यम व रिया चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी अभिषेक यादव, जापानी कंपनी ताइसेइ सोएल सिस्टम के प्रतिनिधि स्टूवर्ड एवं हायाकावा, श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने किया। 200 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में अर्जुन तथा महिला वर्ग में ज्योति प्रथम रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल व्यक्तियों को स्वस्थ बनाते हैं वहीं उनमें अनुशासन, समयबद्धता, नेतृत्व क्षमता आदि गुणों का भी विकास करते हैं। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. गिरेंद्र गौतम, डॉ. पंकज गर्ग, प्रमोद कुमार, संदीप राठी, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. पंकज गर्ग आदि मौजूद रहे।