फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा किसी भी आंदोलन का हिस्सा नहीं : यासूब अब्बास

विज्ञापन
जानसठ में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोलाना यासूब अब्बास पत्रकारों से वार्ता कर - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
हिंसा किसी भी आंदोलन का हिस्सा नहीं : यासूब अब्बास
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने एनआरसी व सीएए को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन में लोगों पर लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी आंदोलन का हिस्सा नहीं होती है।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ से मुजफ्फरनगर जाते समय शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने मोहल्ला जन्नताबाद में दुआ जहारा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शाह आलम जैदी के निवास स्थान पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि एनआरसी व सीएए के विरोध में किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बच्चों व बूढ़ों पर की गई लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा प्रदर्शन को जिस तरह से दबाने का प्रयास किया है। इससे सरकार की छवि भी खराब हो रही है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हिंसा को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी आंदोलन का हिस्सा नहीं होती है। प्रदर्शन में मुजफ्फरनगर के मौलाना असद रजा ने हॉस्टल के छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा कर अल्पसंख्यक समाज को बदनाम करने की कोशिश की है। कहा कि हमारे पूर्वजों ने भी देश की आजादी के लिए अपना खून बहाया है। आज उनसे भारतवासी होने का सबूत मांगा जा रहा है, वह किसी को भी अपने भारतवासी होने का कोई सबूत नहीं देंगे। उन्होंने जनता से इस कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने की अपील की। इस दौरान जीशान जैदी, रोशन अब्बास, आबिद हुसैन, आमिर, अदनान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें