खतौली में गांव जसौला व शेखपुरा मार्ग पर फिसलने होने से बड़ी मुसीबत से वाहन लेकर व पैदल निकलने को म?
- फोटो : KHATAULI
खतौली। गांव शेखपुरा व जसौला मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया है। जिसकी वजह से इस मार्ग पर पैदल निकलना भी मुश्किल है। वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। सड़क निर्माण नहीं होने से मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीण इस मार्ग का निर्माण कराने के लिए कई बार अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं, इसके बावजूद इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
शेखपुरा-जसौला मार्ग से गांव शाहपुर, पीपलहेड़ा, सिखेड़ा, फहीमपुर खुर्द, मोचड़ी, ककराला, अतरपुरा, चांदसमंद समेत लगभग एक दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। लोक निर्माण विभाग, गन्ना सहकारी समिति एवं त्रिवेणी शुगर मिल अधिकारी इस मार्ग के निर्माण कराने के लिए एक दूसरे पर टाल देते हैं। सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग पिछले दो वर्ष से भाजपा सांसद, विधायक एवं संबंधित अधिकारियों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को हर दिन आवागमन के समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राजेश, सतबीर, महिपाल, राजेंद्र, इकराम, आदिल का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग की उपेक्षाओं की वजह से सड़क निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने के लिए प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।