फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीरापुर में धूमधाम से निकाली गई शीतला माता की ध्वज यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे के प्राचीन श्री शीतला माता बबरे वाली मंदिर में सात दिवसीय मेले का ध्वज स्थापना के साथ शुभारंभ हो गया है। रविवार सुबह बैंड बाजों के साथ निकाली गई ध्वज यात्रा में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

कस्बे से तीन किलोमीटर दूर स्थित इस प्राचीन मंदिर में मेले का आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह मंदिर समिति के महामंत्री अनिरुद्ध शारदा के आवास से माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना के बाद ध्वज यात्रा शुरू हुई।
बैंड बाजों से सुसज्जित इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु ध्वज हाथों में लेकर माता रानी के भजनों पर नाचते-गाते पैदल मंदिर पहुंचे। इसके बाद मंदिर में ध्वज की स्थापना की गई तथा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर सात दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

महामंत्री अनिरुद्ध शारदा ने बताया कि यह मंदिर महाभारत कालीन होने के साथ-साथ विश्व विख्यात भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरों से श्रद्धालु यहां आकर सप्तमी, अष्टमी व नवमी के दिन प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें