मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। आबकारी टीम और नई मंडी पुलिस ने बचन सिंह कॉलोनी के एक मकान में अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला आबकारी करुणेंद्र सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ बचन सिंह कॉलोनी गली नंबर नौ में दीपक शर्मा के मकान पर छापा मारा। मकान के भीतर अवैध शराब बनाने के धंधे का संचालन पाया गया। बताया गया कि मकान में ब्रांडेड शराब के लाखों ढक्कन, हजारों रेपर और खाली पव्वे मिले।
78 पव्वे नकली शराब के तैयार भी मिले। नई मंडी कोतवाली में दीपक शर्मा, दिनेश कर्णवाल, राजीव कर्णवाल, आशू कबाड़ी और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।