फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूदने का नाटक रच घर पहुंच गई युवती, परिजन करते रहे तलाश

Fri, 30 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गंगनहर पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवती ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का ऐसा नाटक रचा कि घंटों तक पुलिस की भी सांसें अटकी रहीं। युवती ने सुसाइड नोट लिखा और उसे बैग में रखा। गंगनहर पुल पर बैग और अपनी चप्पलें छोड़कर गायब हो गई। परिजनों को उसके गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का पूरा यकीन हो गया और युवती की नहर में तलाश शुरू हो गई। करीब पांच घंटे बाद युवती अपने घर पहुंच गई।       
विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कक्षा 12 तक पढ़ाई की है। बृहस्पतिवार सुबह युवती परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकली और सठेड़ी गंगनहर पुल पर पहुंची। उसने एक सुसाइड नोट लिखा कि परिजन उससे अधिक काम कराते हैं, इसलिए वह तंग आकर गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर रही है। युवती ने सुसाइड नोट बैग में रखा। बैग और अपनी चप्पलें पुल के पास रखकर गायब हो गई। वहां से गुजरने वाले लोगों ने बैग और चप्पलें रखी देखीं तो पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट पर युवती का नाम एवं गांव का नाम भी लिखा था। पुलिस ने गांव में युवती के बारे में पूछताछ की। पूछताछ करने पर युवती के परिजनों का पता चल गया। परिजन युवती की तलाश में गंगनहर पुल पर पहुंचे। उन्हें सुसाइड नोट पढ़कर यकीन हो गया कि उनकी लड़की गंगनहर में कूद गई है। परिजन गंगनहर में युवती के शव को तलाश करने में लग गए। इसी दौरान करीब पांच घंटे बाद युवती सही सलामत अपने घर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने परिजनों को डराने की वजह से यह नाटक रचा था। वह खतौली में अपनी सहेली के घर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें