श्रीनिवास रामानुजन जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के प्रतिभागी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीनिवास रामानुजन जयंती पर आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। नगर स्तर पर कक्षा-8 की वरीयता सूची में सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी के शौर्य ने प्रथम प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण खंडेलवाल, प्रबंध समिति सदस्य बाल बहादुर, एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रावी जैन ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रतियोगिता में विजयी होना महत्वपूर्ण नही होता, बल्कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना अधिक महत्वपूर्ण होता है।
संयोजक अजय वत्स ने प्रतियोगिता के विषय में बताया कि 22 दिसंबर को लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर नगर एवं देहात क्षेत्र के विद्यालयों के छात्रों की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
नगर स्तर पर कक्षा-8 की वरीयता सूची में सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी के शौर्य ने प्रथम, शौर्य प्रताप ने द्वितीय और अविश सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-5 की वरीयता सूची में गिरधारीलाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के अपूर्व जैन एवं आदित्य वर्मा ने प्रथम, माही पाठक ने द्वितीय और मौ. फरीद जैदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन महेश कुमार ने किया।
रीनिवास रामानुजन जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के प्रतिभागी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR