आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार की रात पुलिस को राहुल के सिंगरा के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली। एएसपी संतोष कुमार के मुताबिक, पुलिस टीम ने जब उसे घेरने की कोशिश की तो राहुल ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि राहुल पर पहले भी जानलेवा हमले के कई मामले दर्ज हैं।