फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे चार बदमाश

विज्ञापन
शाहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी देहात । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर। गांव पलड़ा के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पखवाड़े पूर्व युवक से लूटी गई नकदी, नलकूपों से चोरी किया गया सामान और चार तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एसपी देहात नेपाल सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 13 सितंबर को बदमाशों ने भौराकलां मार्ग स्थित हड्डी गोदाम के पास गांव बसीकलां निवासी नवाब पुत्र मंजूर को लूट लिया था। कुछ समय पूर्व गांव खतौला के जंगल में स्थित नलकूपों से भी विद्युत उपकरण चोरी कर लिए गए थे। पुलिस टीम ने रविवार रात गांव पलड़ा के जंगल में स्थित कमला देवी इंटर कॉलेज के पास दबिश दी और चार बदमाशों को दबोच लिया। उनकी पहचान तैय्यब, काशी उर्फ आकाश, अंकुर और कपिल निवासी गांव बसीकलां के रूप में हुई। चारों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें