फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विद्युत अधिनियम के मामले में कोर्ट में पेश हुए शाहनवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विद्युत अधिनियम के मामले में शनिवार को पूर्व विधायक शाहनवाज राना कोर्ट में पेश हुए। नियमित जमानत के लिए कोर्ट ने छह दिसंबर की तिथि निर्धारित कर रखी है।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में नरा उपकेन्द्र पर लगे विद्युत मीटरों में छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। उसके बाद ऊर्जा निगम के जेई ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना पर बिजनौर सदर सीट से विधायक रहे शाहनवाज राना का नाम भी प्रकाश में आया था। इस मामले में कोर्ट में पेश न होने पर पूर्व विधायक शाहनवाज राना के गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। थाना मंसूरपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। एडीजे चार ने सुनवाई के बाद उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान कर दी थी। इस मामले में शनिवार को पूर्व विधायक कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें