फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के जज्बा ले उमड़ पड़े युवा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : शहीद की अंतिम यात्रा में तिरंगा लेकर नारे लगाते बाईक सवार युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहीद प्रशांत शर्मा की अंतिम यात्रा में देशभक्ति के जज्बे के साथ सैकड़ों युवा भी शामिल हुए। वहलना चौक पर ही काफी संख्या में युवा बाइकों पर पहुंच गए थे, जहां से काफिले के साथ शव को बुढ़ाना मोड़ खांजापुर लाया गया। शव जैसे ही गांव पहुंचा तो सैनिकों की गाड़ी के आगे सैकड़ों युवाओं की तिरंगा झंडा लगी बाइक चल रही थीं। शहीद को अंतिम विदाई देने इतने युवा पहुंच गए थे कि प्रशांत के घर से श्मशान घाट तक जनता ही जनता दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए प्रशांत शर्मा को लेकर जिले के युवाओं में गम और गुस्सा दोनो एक साथ दिखाई दिए। देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत युवाओं की टोलियां शहर और अलग-अलग गांवों से शहीद के घर पर पहुंच गई थी। जैसे ही पता लगा कि सेना की गाड़ी शव लेकर आ रही है तो रास्ते में ही सैकड़ों युवा तिरंगा लगी बाइक पर शव के आगे-आगे हो लिए। देशभक्ति के जज्बे के साथ इन युवाओं का जोश अलग ही देखने को मिला। युवाओं में पाकिस्तान को लेकर भी गुस्सा था और कोरोना महामारी का भय भी। इसके बावजूद इन युवाओं के देशभक्ति के जुनून को रोक नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें