फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने थाम दी जिंदगी

विज्ञापन
सुबह धने कोहरे में शिव चौक से गुजरते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थामी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। घने कोहरे ने सुबह के समय यहां जिंदगी को पूरी तरह थाम दिया। दोपहर तक कोहरे का असर रहा। कोहरे के कारण मौसम में आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। ठंड इतनी अधिक रही की पारा 3.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी रही। सुबह और शाम में भी ठंड बरकरार है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आकाश में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना अधिक था कि अंधेरे जैसी स्थिति बनी रही। कोहरे के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह के समय लोग मजबूरी में ही अपने घर से बाहर निकले। दोपहर तक जाकर कोहरा छटा। कोहरे के चलते मौसम में 100 प्रतिशत आर्द्रता रही। सर्दी का सितम भी लगातार जारी रहा और पारा लुढ़ककर 3.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी रही। कोहरे के चलते सुबह के समय बाजार देर से खुले और सर्दी के चलते शाम को भी बाजार जल्द बंद हुए। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सर्द हवा धूप को बेअसर करती रही। अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें