फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र और रमजान माह पर कोरोना का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र और रमजान पर कोरोना का साया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चार दिन बाद शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र और पवित्र रमजान माह पर कोरोना का साया फिर से नजर आ रहा है। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में दोनों पर्व लोगों ने घरों में ही मनाए थे। इस बार भी कोरोना का संक्रमण दोनों त्यौहारों की चमक को फीकी कर सकता है। सभी को शासन की गाइड लाइन का इंतजार है।
इन दिनों कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र महोत्सव शुरू होंगे। चांद दर्शन के अनुसार पवित्र रमजान माह भी 13 या 14 अप्रैल से शुरू हो रहा है। दोनों महत्वपूर्ण त्यौहारों को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लेकिन कोरोना के चलते बन रहे हालातों के चलते लोग आशंकित हो रहे हैं। क्योंकि गत वर्ष नवरात्र के दिन ही देश में लॉकडाउन घोषित हो गया था। धार्मिक स्थल भी बंद हो गए थे। नागरिकों ने घरों में ही त्यौहारों को बनाया था। रमजान माह में तरावीह भी घरों में हुई। ईद की नमाज तक ईदगाह पर नहीं हो सकी थी। इस बार दोनों त्यौहार मनाने की लोग तैयारी कर रहे हैं, मगर इसी बीच फिर से कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में भी बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू के हालात बन रहे हैं। ऐसे में नवरात्र पर्व और रमजान माह को लेेकर लोग शासन की गाइड लाइन पर नजर रखे हुए है। शहर काजी तनवीर आलम का कहना है कि बीमारी से बचाव जरूरी है। मस्जिद में कोविड के नियमों का पालन हो रहा है। लोगों से वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया जा रहा है। रमजान माह को लेकर सरकार की जैसी गाइड लाइन जारी होगी, उसका पालन किया जाएगा। उधर, पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि नवरात्र 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव जरूरी है। शासन के आदेश के अनुसार ही पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें