फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-संबंधों में हुई थी शादाब की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव जौला निवासी शादाब की हत्या उसके गांव की ही युवती के साथ प्रेम-संबंधों के चलते की गई थी। युवती के भाई और पूर्व प्रेमी ने हत्या को अंजाम दिया था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुढ़ाना कोतवाली परिसर में रविवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के गांव जौला निवासी शादाब (19) का शव 24 मार्च को जंगल से बरामद किया था। जांच में पुलिस ने युवती के भाई आदिल व गांव जौला निवासी वसीम को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी खेत से बरामद कर लिया गया है। शादाब के आदिल की बहन से प्रेम संबंध थे, जबकि वसीम उक्त युवती का पूर्व प्रेमी था। शादाब से पूर्व प्रेमिका के प्रेम संबंधों से नाराज होकर वसीम ने ही प्रेमिका के भाई आदिल को साथ लेकर शादाब की डंडे से पीटने के बाद बेल्ट से गला दबाकर हत्या की थी। दोनों हत्यारोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
प्रेमिका से मिलने के लिए निकला था शादाब
बुढ़ाना। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि शादाब की अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर लंबी बातें होती थीं। गत 22 मार्च को गांव के बाहर जंगल में उन दोनों का मिलना तय हुआ था। इसकी भनक वसीम को लग गई, जिसने युवती के भाई आदिल को इसकी जानकारी देकर शादाब की हत्या की साजिश रच डाली। इसके बाद दोनों ने प्रेमिका से मिलने जाते शादाब को रास्ते में ही दबोच लिया और हत्या कर दी। शादाब के घर न लौटने पर 23 मार्च को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद 24 मार्च को उसका शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें