मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गोल्डन हार्ट एकेडमी में चल रहे मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें एसएफडीएवी की टीम ने गोल्डन हार्ट एकेडमी को दो रन से हरा दिया।
एसएफडीएवी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। जवाब में गोल्डन हार्ट एकेडमी की टीम दस ओवर में 78 रन ही बना सकी। मंसूरपुर टीम के कप्तान अंश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले राउंड ग्रुप में सूर्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने कस्तूरी देवी की टीम को हराया। विजेता टीम के खिलाड़ी लियाकत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एक अन्य मुकाबले में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर की टीम में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 59 रन बनाए। जवाब में शिखर शिक्षा सदन मुजफ्फरनगर की टीम ने केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गोल्डन हार्ट पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रुहामा अहमद और चेयरमैन अकील अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि मून लाइट पब्लिक स्कूल सिसौली के प्रधानाचार्य अनिल कुमार आर्य रहे। कमेंट्री अखिलेश पंडित, विद्यार्थी लक्ष्य, श्रवण चौहान एवं अनुष्का मोघा ने की।