प्राथमिक विद्यालयों की बालक और बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव भंगेला के आदर्श इंटर कॉलेज में प्राथमिक विद्यालयों की बालक और बालिकाओं की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फर्राटा दौड़ में बालक वर्ग में बादल और बालिका वर्ग में मेघा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को एबीएसए ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में दस प्राथमिक विद्यालयों के 123 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तिगाई गांव के बादल, आयुष, टिटौड़ा के सुजीत और बालिका वर्ग में टिटौड़ा की मेघा, तिगाई की रानी, शालू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बादल, सुजीत, आयुष और बालिका वर्ग में मेघा, राधिका, रानी, 400 मीटर दौड़ में बादल, अनिकेत, तल्लीन एवं बालिका वर्ग में रानी, मेघा, शालू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में बादल, अनिकेत, तल्लीम और बालिका वर्ग में रानी, नीशू, मानवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में आयुष ने प्रथम और बालिका वर्ग में शालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर वर्ग की लंबी कूद में फैज, कृश, आरिश तथा बालिका वर्ग में गिन्नी, सलौनी, वैष्णवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अंकुश, कृश, मनीष तथा बालिका वर्ग में गिन्नी, रिया वैष्णवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में सोनू, मनीष, आहद और बालिका वर्ग में खुशी, दीपांशी, अंजलि, 100 मीटर दौड़ में रितिक, अंकुश, मनीष, बालिका वर्ग में उज्ज्वल, शगुन, परिधि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में विशांत, सोनू, ईशान तथा बालिका वर्ग में गिन्नी, रिया, वर्षा, 400 मीटर दौड़ में विशांत, रितिक, मनीष, बालिका वर्ग में वर्षा, खुशी, साक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नोडल अध्यापक अजय शर्मा, दीपा रावत, प्रमेंद्र कुमार तथा आदर्श इंटर कालेज में प्राधानाचार्य जगवीर सिंह का सहयोग रहा।