फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बारिश के चलते दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर हुआ कई फीट जल भराव

विज्ञापन
दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर जल भराव के कारण मार्ग में फसी सरकारी एम्बुलेंस व गंदे पानी से होकर गुजर
विज्ञापन
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। बारिश के कारण दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर कई फीट तक जलभराव हो गया है। इस जलभराव से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे के कई अन्य इलाकों में भी पानी भर गया है। पौड़ी हाईवे पर पानी निकलवाने के लिए पंपिंग सेट लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

लगातार बारिश के चलते बृहस्पतिवार को मीरापुर का मुख्य बाजार, मोहल्ला मुश्तर्क, कमलियान, कुरेशियान, पड़ाव चौक, खटीकान और सराय गेट जैसे क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। मोहल्ला जाटान और पेट्राेल पंप के पास जलभराव से मुसीबत हुई।
कई वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए। जलभराव में एक एंबुलेंस भी फंस गई। कस्बे के भीतर भी सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। दुकानों और घरों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष जमील अहमद ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पूरे कस्बे और राजमार्ग पर जलभराव हुआ है। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग से पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगवाए गए हैं। इन पंपिंग सेटों की मदद से पानी को बाहर निकालने का काम जारी है।

दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर जल भराव के कारण मार्ग में फसी सरकारी एम्बुलेंस व गंदे पानी से होकर गुजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें