फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सात साल के मासूम की हत्या, ईंख के खेत में पड़ी मिली लाश, धूमधाम से मनाया था बेटे का जन्मदिन

Sat, 25 Feb 2023 11:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : सात साल के मासूम की हत्या कर दी गई। शनिवार को ईंख के खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। बताया गया कि परिजनों ने 15 दिन पहले उसका धूमधाम से जन्मदिन मनाया था।
विज्ञापन
मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की बचन सिंह कॉलोनी से लापता सात वर्षीय बच्चे का शव ईंख के खेत में पड़ा मिला। बच्चे की हत्या उसी के पायजामे के एक हिस्से का फंदा लगाकर की गई थी। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बचन सिंह कॉलोनी की गली नंबर छह निवासी दीपक कुमार फ्लेक्सी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसका सात वर्षीय बेटा रौनक शुक्रवार की रात सात बजे घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार की दोपहर बच्चे का शव ईंख के खेत में पड़ा मिला।

एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ मंडी हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन भी पहुंच गए। बेटे का शव देखकर परिजनों में शोक छा गया। एसपी सिटी ने बताया कि बच्चे के पायजामे के एक हिस्से से ही गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। उसके अपहरण का मुकदमा शुक्रवार रात से नई मंडी कोतवाली में दर्ज है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

कुकर्म की आशंका
बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई है। मगर, आशंका जताई जा रही कि हत्यारे ने बच्चे के साथ कुकर्म किया है और पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर दी।

कक्षा एक का छात्र था रौनक
रौनक एवर ग्रीन स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। पूरे मोहल्ले के लोग उसे प्यार करते थे। उसकी हत्या की खबर से मोहल्ले में शोक का माहौल है।

सीसीटीवी में एक किशोर के साथ दिखा बच्चा
क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बच्चा एक किशोर के साथ दिखाई दे रहा हैं। यह बच्चा न तो उनकी गली का है और न ही क्षेत्र में कभी देखा गया है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी
विज्ञापन

हाल ही में मनाया सातवां जन्मदिन
रौनक का एक बड़ा भाई है। रौनक 15 दिन पहले ही सात साल का हुआ था। परिजनों ने धूमधाम से उसका जन्मदिन मनाया था।

यह भी पढ़ें: Baghpat: जोखिम में जान..., मौत के डर से ऑफिस में हेलमेट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, ये है वजह

पुलिस ने एक संदिग्ध दबोचा
पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को दबोचा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को घटना स्थल से एक सिरिंज भी मिली है। उधर, जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा आदि ने कोतवाली पहुंच कर इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें