फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट डाक्टर सहित सात पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट डाक्टर सहित सात पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के कोरोना के नए मामले मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी सात नए मामले सामने आए, जिनमें एक शहर का प्राइवेट चिकित्सक भी शामिल है। आठ लोग ठीक होकर अपने घर लौटे हैं जबकि एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुल 261 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में शहर का एक प्राइवेट चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा बघरा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल का लैब टेक्नीशियन है। लद्दावाला, कूकड़ा मंडी, निरमाना, तेवड़ा, बुढ़ाना क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। आठ कोरोना मरीजों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर, रेलवे रोड निवासी एक वृद्ध की मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना के 298 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 239 लोग ठीक गए हैं जबकि सक्रिय केस 57 हैं। अब तक 15 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें