फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: काॅलेज में घुसकर मारपीट करने के सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बुढ़ाना। कालेज में घुसकर मारपीट के आरोपियों का पुलिस ने किया चालान। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बुढ़ाना। किसान इंटर काॅलेज खरड़ में घुसकर छात्रों पर हमला करने वाले दूसरे समुदाय के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियाें का चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना फुगाना के किसान इंटर काॅलेज खरड़ में बुधवार को दूसरे समुदाय के दो छात्रों सहित 10-12 अज्ञात युवकों ने परिसर में बैठे छात्रों पर हमला कर दिया था। हमले में छात्र शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया था। काॅलेज के अध्यापक व कर्मचारियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया था। प्रधानाचार्य के साथ गाली गलौज करते हुए हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। फुगाना पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद हसन, काबिल,गय्यूर, नसीम, आकिल, साकिब व बिलाल को गिरफ्तार कर सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें