देवबंद। एसडीएम दीपक कुमार व सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने नगर पालिका टीम के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर मांस की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदारों को नोटिस भी दिए गए। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से मीट कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा है।
शनिवार को एसडीएम दीपक कुमार और सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में टीम नगर के मोहल्ला शाहबुखारी, सरसटा बाजार, बेरुन कोटला, रेती चौक और पठानपुरा समेत कई स्थानों पर मीट की दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों को देख मीट कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार तो दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान एसडीएम ने बिना लाइसेंस और नियमों के विरुद्ध मीट का कारोबार करने वाले कई लोगों को नोटिस दिए, साथ ही कई दुकानों से मीट के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजे गए। एसडीएम दीपक कुमार ने कहा कि जिनके पास लाइसेंस नहीं है। उन्हें दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। यदि कोई बिना लाइसेंस दुकान खोले पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।