फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सर्विसेज क्लब का चुनाव 17 मई को, मतदाता सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब मुजफ्फरनगर की नई कार्यकारिणी (वर्ष 2026-28) के गठन के लिए 17 मई को चुनाव कराए जाएंगे। डीएम उमेश मिश्रा के अनुमोदन के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। शनिवार को 431 सदस्यों वाली मतदाता सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन

मतदाता सूची पर आपत्ति 10 मई को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। इन आपत्तियों का निस्तारण 11 मई को शाम चार बजे से सात बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्र 12 मई को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र 13 और 14 मई को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्र वापस लेने का समय 15 मई को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसी दिन, 15 मई को ही, शाम पांच बजे से आठ बजे तक नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। अंतिम मतदान 17 मई को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जिसके तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और सर्विसेज क्लब के सचिव गजेंद्र कुमार ने बताया कि तहसीलदार सदर राधेश्याम गोंड को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

-
इन पदों के लिए चुनाव
सर्विसेज क्लब के अध्यक्ष डीएम होते हैं। चुनाव उपाध्यक्ष, सह सचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा आठ कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें