फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिर से मूर्ति चुराने वाला दूसरा बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। अटाली गांव के जैन मंदिर से मूर्ति व अन्य सामान चुराने के दूसरे आरोपी को पुलिस ने हाईवे पर गांव गढ़ीसखावतपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चार हजार रुपये भी बरामद किए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मंदिर की मूर्ति व अन्य सामान उसने चंडीगढ़ में बेच दिया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल को साथ लेकर मेरठ-करनाल हाइवे के गढ़ीसखावतपुर चौराहे पर एक बदमाश को गिरफ्तार किया। तलाशी में पुलिस ने उसके कब्जे से चार हजार रुपये बरामद किए। उन्होंने बताया कि अटाली गांव के जैन मंदिर से सात फरवरी को रात दो बदमाशों ने मंदिर का ताला तोड़कर अष्टधातु की मूर्ति व छत्र आदि चुरा लिए थे। पुलिस ने मूर्ति चुराने के आरोपी साजिद पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला सफीपुर पट्टी को 9 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साजिद ने अपने दूसरे साथी का नाम बताया था। दूसरा बदमाश नौशाद उर्फ बिलोरी पुत्र सफीक कस्बे के सफीपुर पट्टी का रहने वाला है। इसके खिलाफ कोतवाली में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। बदमाश ने बताया कि अष्टधातु की मूर्ति व अन्य सामान उसने चंडीगढ़ में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी नौशाद उर्फ बिलोरी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें