खतौली। ब्लाक खतौली में स्थित 84 ग्राम पंचायतों में से 45 ग्राम पंचायतों का जल जीवन मिशन के अंतर्गत चयन हुआ है। इन गांवों में पेयजल की व्यवस्था सुधारने के लिए पानी की टंकी बनाने की योजना है। तहसील प्रशासन ने अब तक 11 ग्राम पंचायतों मुबारिकपुर, रतनपुरी, समोली, मोहद्दीनपुर, इस्लामाबाद, बहापुर, टिटौड़ा, बुआड़ा कला, भलवा, जंधेड़ी जाटान, जौहरा में टंकी के लिए भूमि की तलाश की है। जिसको लेकर ब्लाक प्रशासन जांच पड़ताल करने में लगा है। बीडीओ पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चयनित हुए ग्राम पंचायतों में जल निगम की ओर से पानी की टंकी बनाई जाएगी। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मोहिया हो सके।
ग्राम पंचायत उमरपुर लिसौड़ा की नव निर्वाचित प्रधान रीना ने एसडीएम को एक शिकायत पत्र सौंपा। बताया कि गांव में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। जिस कारण गांव में गंदगी फैल रही है। उन्होंने कूड़ा उठाने का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश इंस्पेक्टर को दिए हैं।